स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में तेज रफ्तार और नशे में धुत चालक की लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। बेकाबू कार राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पांढुर्णा जिले के पिपला नारायणवार क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क पर चल रहे राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और आखिर में एक दुकान में जा घुसी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज पांढुर्णा के अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में पाया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में तेज रफ्तार और नशे में धुत चालक की लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। बेकाबू कार राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांढुर्णा जिले के पिपला नारायणवार क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क पर चल रहे राहगीरों और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी और आखिर में एक दुकान में जा घुसी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज पांढुर्णा के अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में पाया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!