https://www.abhinews.co.in/news/breking-nyuz-viyatanam-me-bharatiy-paryatakon-se-bhari-nav-palati-15-ki-maut-21-logon-ko-bacay-gay

मेरठ SSP के थप्पड़ कांड पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद, बोले- न्याय मांगने वालों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

  • 1 day ago
  • 149 views


मेरठ। मेरठ में दलित युवती हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय पर प्रदर्शनकारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और थप्पड़ मारने की घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा भी जताया।

दरअसल, मेरठ में दलित युवती की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में एसएसपी अविनाश पांडेय एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, मेरठ पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम होने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिसके बाद यातायात बहाल कराने के लिए आवश्यक पुलिस कार्रवाई की गई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर बहस जारी है और वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now