थाना हाईवे पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर की पैदल गश्त

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 2h Ago 66 Views


जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मथुरा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की गई।

पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सतर्कता बरती। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now