मथुरा में बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद

  • 23h Ago 134 Views


मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सीटी-100 मोटरसाइकिल के साथ एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र नत्थी, निवासी ग्राम बसई, थाना शेरगढ़, मथुरा के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

थाना शेरगढ़ पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को कस्बा शेरगढ़ की भरभूजा वाली गली से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर HR 50 F 6403 बताया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान 25 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर ईदगाह से लगभग 150 मीटर आगे उझानी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी सुभाष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई सीटी-100 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद करने की बात कही है।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


इस कार्रवाई में थाना शेरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह, रोहित कुमार, महिपाल सिंह और आकाश कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now