वृंदावन में 268 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, 13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 43m Ago 70 Views


वृंदावन। मथुरा जनपद के वृंदावन में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को 268 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5 बजकर 6 मिनट पर थाना वृंदावन क्षेत्र की गंदी गली के पास चेकिंग के दौरान देवप्रसाद पुत्र जुगल किशोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी किशोरपुरा स्थित लच्छो की टाल के सामने का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 268 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 702/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

13 मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017, 2019, 2023, 2025 और 2026 में कुल 13 मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख है। इनमें चोरी, चोरी का सामान रखने, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल अनिकेत और ऋषि पाल शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now