मां संचोली देवी की पदयात्रा का भव्य शुभारंभ, तरुण कुमार सेठ ने किया ध्वज पूजन

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 1d Ago 106 Views


धर्म और आस्था की नगरी ब्रज में मां भगवती के जयकारों के बीच मां संचोली देवी की पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। कोसीकलां में पथवारी देवी मेला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण कुमार सेठ ने विधि-विधान से ध्वज पूजन और मां भगवती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।

कोसीकलां में मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। पथवारी देवी मेला कमेटी के तत्वावधान में मां संचोली देवी के दर्शनार्थ आयोजित पदयात्रा का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण कुमार सेठ ने ध्वज पूजन कर मां भगवती की आराधना की और पदयात्रा को रवाना किया। नगर भ्रमण के बाद पदयात्रा मां संचोली देवी के दरबार के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और महिलाएं माता रानी के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर तरुण कुमार सेठ ने मां संचोली देवी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि माता रानी अपने भक्तों के दुखों को दूर कर उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि मां भगवती की सच्ची आराधना तभी सार्थक होती है, जब हम अपने घरों में माताओं का सम्मान करें, उनकी सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। घर की माताओं का सम्मान करना भी मां जगदम्बा की सच्ची आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर सौरभ बिछोरिया, राहुल सक्सेना, हार्दिक गर्ग, पंकज गोयल, जगदीश भोला अग्रवाल, भागवत, धरणीधर अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, धर्मेंद्र सैनी, कन्हैयालाल, यादराम मैथिल, राधेश्याम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मां भगवती के जयकारों के साथ पदयात्रा में सहभागिता की और मां संचोली देवी से सर्वकल्याण की कामना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now