जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत बच्चा घायल
- 6h ago

छतरपुर। सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट स्थित केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत...

मोंठ। मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत मंगलवार को थाना मोंठ की मिशन शक्ति टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मोंठ के ...

ज्वाली में कांग्रेस की ओर से संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। शिवा पैलेस ज्वाली में हुई बैठक की अध...
ज्वाली पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत छत्र पंचायत में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का श...

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की जयंतीपुर मियां कॉलोनी में कांग्रेस पार्षद रुबी के पति सद्दाम की श...

चमोली। पहाड़ों में यात्रा सीजन के दौरान कई गांवों के अधिकांश परिवार रोजगार की तलाश में बद्रीनाथ धाम ...

हमीरपुर/सुमेरपुर। गांधी जयंती जैसे शुष्क दिवस पर जिले में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद फैक्ट...

OpenAI ने अपने DevDay 2026 में ‘Dots’ नाम के नए AI Agents लॉन्च किए हैं। ये ऐसे AI एजेंट...
थाना कोसीकलां क्षेत्र की जिंदल चौकी के अंतर्गत मीनानगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मारपीट में एक पक्ष की दो महिलाओं और एक बच्चे के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जा रहा है कि घायल महिलाओं में से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के परिजन थाना कोसीकलां पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कोसीकलां। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ नगर में रावण राज का शुभारंभ हुआ। तालाब शाही स्थित श्री राम भवन से बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच महाराजा रावण की सवारी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। सवारी में शामिल भव्य एवं आकर्षक झांकियां नगरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। सजे-धजे स्वरूपों और झांकियों ने पूरे वातावरण को रामलीला महोत्सव के रंग में रंग दिया। महाराजा रावण की सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पूरे शहर का भ्रमण कर पुनः तालाब शाही पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। सवारी के दौरान जगह-जगह नगरवासियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर महाराजा रावण की सवारी और आकर्षक झांकियों के दर्शन किए। बैंड-बाजों की मधुर धुन और झांकियों की भव्यता ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला संस्थान के संयोजक खगेंद्र ठाकुर बॉबी, समन्वयक राहुल जैन, अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अमित जैन, हर्ष जैन, मोहन दत शर्मा और कार्तिक चौधरी सहित रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराजा रावण की भव्य सवारी के साथ कोसीकलां में रावण राज के शुभारंभ का माहौल देखने लायक रहा। नगर में जगह-जगह उमड़ी भीड़ और भव्य सजावट के बीच रामलीला महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
श्री रामलीला सभा मथुरा के तत्वाधान में रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है, इसी क्रम में बुधवार को तड़का बद लीला का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। श्री कृष्ण जन्म स्थान से बैंड बाजा के साथ ताड़का की सवारी निकाली गई और वहीं ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई जो कि डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार होते हुए आसकुंडा बाजार पहुंची और वहां भगवान श्री राम ने ताड़का का वध किया। इस लीला को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रामलीला सभा के पदाधिकारीयों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री रामलीला सभा मथुरा के द्वारा लीला का मंचन प्रतिदिन समय के अनुसार किया जा रहा है जिसमें सभी नगर वासी पर चढ़कर भाग ले रहे हैं।
मथुरा महानगर में श्रीरामलीला महोत्सव के तहत 11 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी वही राम बारात को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं जिसको लेकर गुरुवार को श्रीरामलीला सभा के पदाधिकारियों ने जनकपुरी का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमियां नजर आईं उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए गए राम लीला सभा के पदाधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार भगवान श्रीराम की बारात को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं राम बारात में बाहर से विशेष झांकियां और बैंड बुलाए गए हैं, जोकि भगवान प्रभु श्री राम की बारात का प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी बारात के मार्ग से लेकर जनकपुरी तक विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि 11 अक्टूबर को निकलने वाली राम बारात में श्रद्धालुओं को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों के साथ उत्सव का विशेष माहौल देखने को मिलेगा
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान पुलिस ने आमजन से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
कोसीकलां थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आशीष पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बरका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर मृतक शौकीन का शव एक खेत में गड्ढे से बरामद किया गया है। मामले में दो अन्य आरोपी भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:25 बजे पुलिस टीम ने ग्राम बरका से कोसी-शाहपुर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर चौकी शाहपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आशीष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। ₹25 हजार के लेनदेन को लेकर था विवाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शौकीन ने टाइल लगाने के काम के नाम पर ओमप्रकाश उर्फ विष्णु से ₹25 हजार एडवांस लिए थे। पैसे वापस न करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और रंजिश हो गई। पुलिस के मुताबिक इसी विवाद के चलते आशीष, ओमप्रकाश और ओमप्रकाश के भाई लक्ष्मण ने शौकीन की हत्या की साजिश रची। शराब पिलाकर कुएं में डुबोने का आरोप पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को ओमप्रकाश ने फोन कर शौकीन को गोपालबाग बुलाया। वहां से आशीष और लक्ष्मण उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर 'जग्गो के कुएं' पर ले गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने शौकीन को शराब पिलाई और इसके बाद उसे कुएं के पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी कुएं में फेंक दिया। कुएं से शव निकालकर खेत में दफनाया पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने अगले दिन 4 अक्टूबर की रात कांटेदार रस्सी और सीढ़ी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद बांसा जाने वाली कच्ची चकरोड के पास पीपल के पेड़ के निकट स्थित खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। पुलिस का दावा है कि शव को जल्दी गलाने के लिए उसके ऊपर नमक भी डाला गया था। आरोपी आशीष की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त स्थान से मृतक शौकीन का शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या समेत संबंधित धाराओं को जोड़ते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दो अन्य आरोपी वांछित पुलिस के अनुसार मामले में ओमप्रकाश उर्फ विष्णु पुत्र चेतराम निवासी ग्राम बरका और उसका भाई लक्ष्मण भी प्रकाश में आए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। आरोपी के खिलाफ थाना कोसीकलां में मु0अ0सं0 679/2026 के तहत धारा 126(2), 61(2), 140(1), 103(1), 238 और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, उपनिरीक्षक उत्तम चौहान, उपनिरीक्षक विनीत नेहरा, हेड कांस्टेबल 1886 सुमित कुमार, कांस्टेबल मोहित मलिक और रिजर्व कांस्टेबल 111 अंकित कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए मृतक का शव बरामद किया गया है। अब पुलिस मामले में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
थाना राया पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना राया पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त के संबंध में जानकारी मिली। उपनिरीक्षक इंतजार अली ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मोनू उर्फ मोन्टा पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी खरवा कस्बा एवं थाना राया, उम्र करीब 28 वर्ष को 8 अक्टूबर 2026 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और गिरफ्तारी दर्ज हुई है।
थाना राया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र रामचन्द्र, निवासी खजूरी, थाना राया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की रात करीब 10:20 बजे थाना राया पुलिस टीम रामपुर चौराहे से केशरगढ़ी जाने वाले मार्ग पर शिवालय के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 85 CA 7351 बरामद हुई। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की तो उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राया में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह तथा कांस्टेबल ओमप्रकाश, रविन्द्र कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।
थाना फरह पुलिस ने रात्रि में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,400 रुपये, सफेद धातु की एक पाजेब और चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला ग्राइंडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:21 बजे गांव थिरावली क्षेत्र में गौशाला नहर के पास से आरोपी जीतू पुत्र ऊदा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्तमान में पुरा, थाना मगोर्रा, जिला मथुरा में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता गणेशपुरा, दौसा, राजस्थान बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना फरह में दर्ज मु0अ0सं0 312/2026, 410/2026 और 414/2026 से संबंधित मामलों में वांछित था। इन मामलों में घरों में चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। बरामद सामान 6,400 रुपये नकद सफेद धातु की एक पाजेब एक ग्राइंडर, जिसे पुलिस के अनुसार चोरी करने में इस्तेमाल किया जाता था पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, उपनिरीक्षक अजय सिंह मलिक, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
मथुरा। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश में करीब एक लाख NHM संविदा कर्मचारी नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 18 वर्षों से संविदा पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। मथुरा के NHM संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमरपाल अत्री ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध जताया गया। इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 12 अक्टूबर को प्रदेशभर के NHM संविदा कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे। इसके बाद कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के बावजूद उन्हें संविदा व्यवस्था में काम करना पड़ रहा है। ऐसे में वे नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा संबंधी अन्य मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय की मांग कर रहे हैं। NHM संविदा कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख NHM संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन शामिल हैं। मथुरा में भी NHM संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अमरपाल अत्री ने बताया कि 5 से 7 अक्टूबर तक कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया। इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो 12 अक्टूबर को प्रदेशभर के NHM संविदा कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे। अब देखना होगा कि शासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाया जाता है और आंदोलन आगे किस दिशा में जाता है।
हरियाणा के बल्लभगढ़ के रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय अनिल सैनी 25 सितंबर की शाम से लापता हैं। अनिल भैंसों को लेकर जंगल से घर लौट रहे थे, लेकिन भैंसें घर पहुंच गईं और अनिल घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बल्लभगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक, अनिल कम बोलते हैं और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। वह पैर से दिव्यांग हैं और चलने के लिए हाथ में डंडे का सहारा लेते हैं। ऐसे में परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अनिल के गोवर्धन पहुंचने की आशंका के चलते परिजन बुधवार को गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, धर्मशालाओं, आश्रमों और आसपास के इलाकों में अनिल की काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन लगातार अनिल की तलाश में जुटे हुए हैं और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को अनिल सैनी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा परिजनों को सूचना दें। लापता व्यक्ति का नाम: अनिल सैनीउम्र: 35 वर्षनिवासी: रसूलपुर, बल्लभगढ़, हरियाणालापता होने की तारीख: 25 सितंबरपहचान: पैर से दिव्यांग, हाथ में डंडा लेकर चलते हैं
नौहझील। थाना नौहझील पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और मुकदमे से संबंधित पीली धातु की चेन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:25 बजे मोरकी इंटर कॉलेज और नौशेरपुर मार्ग के बीच, थाना नौहझील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा उर्फ शिवकुमार पुत्र प्रकाश, निवासी मोहल्ला मेहतिया, थाना छायसा, जिला फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना नौहझील में दर्ज मु0अ0सं0 271/2026, धारा 318(4) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और संबंधित मामले की पीली धातु की चेन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। साथ ही अवैध हथियार बरामद होने के मामले में मु0अ0सं0 316/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत थाना नौहझील पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
वृंदावन। थाना वृंदावन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे 31 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को 8 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8:10 बजे गौ ग्राम के पास कच्ची रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष पुत्र चन्द्रभान, निवासी इमलिया, थाना करैली, जिला नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश, हाल निवासी चैतन्य बिहार फेस-2, वृंदावन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में मु0अ0सं0 673/2026, धारा 105 और 110 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी केशवधाम उपनिरीक्षक सनोज कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक चौधरी शामिल रहे।
राजस्थान से गुमशुदा लड़की को बरामद कर आगरा ला रही पुलिस की प्राइवेट गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। धौलपुर-आगरा बॉर्डर के पास थाना सैयां क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की प्राइवेट गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम राजस्थान से गुमशुदा एक लड़की को बरामद कर उसे उसकी मां के साथ वापस ला रही थी। इसी दौरान राजस्थान बॉर्डर के पास ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला दरोगा, बरामद लड़की और उसकी मां घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दरोगा के सिर में अंदरूनी चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सैयां CHC पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला दरोगा समेत तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा थाना सैयां क्षेत्र में आगरा-मुंबई हाईवे पर राजस्थान बॉर्डर के पास हुआ। सड़क हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
फरह। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल गुरुवार को फरह नगर पंचायत के मनोनीत सभासद परमानंद अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचने पर सभासद परमानंद अग्रवाल, उनके परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने मौजूद कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के सम्मान से संगठन मजबूत होता है। उन्होंने परमानंद अग्रवाल द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने फरह नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और युवाओं के लिए कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर मंत्री से चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रही है, ताकि युवा रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें। परमानंद अग्रवाल ने मंत्री के अपने आवास पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इसे कार्यकर्ता के प्रति सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक बताया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन सालिगराम बटिया, भाजपा नेता अशोक शर्मा, कई सभासद, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मथुरा। अग्रवाल सभा रजि. मथुरा द्वारा आयोजित अष्टदिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस समाज सेवा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एंकर: अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन नारी शक्ति के सहयोग और सेवा के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री सुभाष सिक्का ने बताया कि स्वर्गीय दाऊ दयाल रज्जो मल कागजी की स्मृति में वृद्धाश्रम सहायता एवं सहयोग कार्यक्रम के तहत श्री राधिका अपना घर महिला आश्रम, राल में निवास कर रही महिलाओं को खाद्य सामग्री, वस्त्र और अन्य आवश्यक सहायता सामग्री उपलब्ध कराई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयन्ती प्रसाद अग्रवाल और कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए अग्रवाल सभा लगातार समाज सेवा और मानव सेवा में अपना योगदान देती रही है। इसी क्रम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा शाम 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर मंडी समिति स्थित सृजन संस्था को सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल के साथ अग्रवाल सभा ने सेवा और सहयोग के संदेश के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का विधिवत शंखनाद किया। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति प्रमोद गर्ग कसेरे, अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का, उपाध्यक्ष योगेश कागजी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल रद्दी, ऑडिटर अतुल अग्रवाल हार्डवेयर सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सेवा और सहयोग को प्राथमिकता देते हुए आयोजित इन कार्यक्रमों ने महाराजा अग्रसेन के समाज सेवा एवं परोपकार के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
कोसीकलां। थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बरके में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शौकीन पुत्र जग्गू, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गांव के जंगल में जमीन के अंदर युवक का शव दबे होने की जानकारी मिली। बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या कर शव को जंगल में दफन करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के जंगल में गहन जांच-पड़ताल कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर आए हिमाचल प्रदेश निवासी एक बुजुर्ग के जनवरी माह से लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके बेटे और अन्य परिजन एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से जल्द से जल्द उनकी तलाश कर बरामद करने की गुहार लगाई। हिमाचल प्रदेश के इंदौरा निवासी जसपाल सिंह जनवरी माह में अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान वह सौभरि ऋषि वन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद वह अचानक वहां से लापता हो गए। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। फुटेज में जसपाल सिंह को बस स्टैंड की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। कई महीनों से अपने पिता की तलाश में भटक रहे उनके पुत्र दीक्षित ठाकुर और अन्य परिजन लगातार वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। परिजन अब एक बार फिर वृंदावन कोतवाली पहुंचे और पुलिस से बुजुर्ग की तलाश तेज करने तथा जल्द से जल्द उन्हें बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाकर तलाश को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2030 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से प्रदेश और जनपद स्तर पर टीबी वॉलंटियर्स तैयार किए जा रहे हैं। इन वॉलंटियर्स को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने, बीमारी के लक्षणों की पहचान करने और समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल स्थित टीबी विभाग में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्क्रीन के माध्यम से वॉलंटियर्स को टीबी से बचाव, लक्षणों की पहचान, जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, समाजसेवी, सेना के जवान और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी से अपील की गई कि वे समाज में टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ टीबी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर टीबी की पहचान और पूरा उपचार मिलने पर मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। ऐसे में किसी व्यक्ति को लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होने या रात में पसीना आने जैसी समस्या हो तो उसे तत्काल जांच करानी चाहिए।
वृंदावन के चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि गुरुकुल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार छात्रों की मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। हादसे में एक छात्र को गंभीर हालत में बचाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चैतन्य बिहार स्थित महर्षि पाणिनि गुरुकुल में मंगलवार रात करीब 10 बजे सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। जहरीली गैस की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के देवांश शर्मा, हस्तिनापुर के विशु शर्मा, कौशांबी के आर्यन पांडे और जबलपुर के मनु कटारा की मौत हो गई। वहीं रुद्राक्ष नाम के छात्र को गंभीर हालत में बचा लिया गया। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुकुल संचालक आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मृतक छात्र विशु शर्मा के पिता मोहित शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासनिक जांच में गुरुकुल की व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। बताया गया कि करीब 120 वर्गगज की चार मंजिला इमारत में बिना मान्यता गुरुकुल संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच में छात्रों के रहने की व्यवस्था और सेप्टिक टैंक की सफाई को लेकर भी सवाल उठे हैं। SSP श्लोक कुमार के अनुसार गुरुकुल से करीब 120 बच्चों का रजिस्टर मिला है। पुलिस ने सभी बच्चों के परिजनों से संपर्क किया है। फिलहाल करीब 30 बच्चे आश्रम में सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के लगातार संपर्क में हैं। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों को जुटा रही है। वहीं डीएम सीपी सिंह ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने यह भी कहा है कि बिना मान्यता और पर्याप्त व्यवस्थाओं के संचालित ऐसे संस्थानों की जांच के लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने गुरुकुलों में बच्चों की सुरक्षा, रहने की व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक जांच और पुलिस विवेचना के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए देश के चारों प्रमुख धामों से मथुरा तक श्रीकृष्ण रथ यात्राएं निकालने के करीब तीन वर्ष पुराने संकल्प का गुरुवार को अंतिम चरण पूरा हुआ। जगन्नाथपुरी से निकली श्रीकृष्ण रथ यात्रा के मथुरा पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उसका स्वागत किया गया। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज के सानिध्य में पहुंची यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने आचार्य राजेश्वर महाराज और उनके शिष्यों का स्वागत किया। आचार्य राजेश्वर महाराज ने इस अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण होने के बाद ही दोबारा दर्शन के लिए आएंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इसी तरह का संकल्प लिया। बताया गया कि मार्च 2025 में द्वारका, अक्टूबर में बद्रीनाथ और दिसंबर में रामेश्वरम-पंढरपुर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए रथ यात्राएं मथुरा पहुंची थीं। अब जगन्नाथपुरी से निकली यात्रा के मथुरा पहुंचने के साथ चारों धामों से निकाली गई यात्राओं का क्रम पूरा हुआ। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इन यात्राओं के माध्यम से 40 से 50 हजार गांवों, शहरों और कस्बों तक संपर्क किया गया और लोगों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विषय में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ी यात्राएं निकाली जाएंगी और अगली यात्रा की घोषणा जल्द की जाएगी। महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास को लेकर अपने दावे भी रखे और कहा कि मूल गर्भगृह स्थल पर फिर से भव्य मंदिर निर्माण कराया जाएगा। वहीं आचार्य राजेश्वर महाराज ने कहा कि करीब तीन वर्ष पहले चारों दिशाओं के प्रमुख धामों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रथ यात्राएं निकालने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यात्राओं के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचा और उन्हें यात्रा के दौरान लोगों का समर्थन मिला। उन्होंने दोहराया कि मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण होने के बाद ही वह अपने अनुयायियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए आएंगे। इस अवसर पर राम सिंह राजौरिया, मोहनलाल, राधेश्याम शर्मा, सुनील चौबीसा, प्रकाश गौड़, डॉ. लता शर्मा, आशा शांडिल्य और रविराज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को 281 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे चौकी चारधाम से अल्हेपुर गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 281 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपू निषाद पुत्र राजू निषाद, निवासी सूरज घाट, वीआईपी रोड, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन, थाना वृंदावन, मथुरा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जैत में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट सहित चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक अभिनेन्दर राजपूत, रिजर्व कांस्टेबल काविन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अतुल यादव शामिल रहे।
मथुरा। विकसित भारत 2047 के संकल्प तथा भारत सरकार द्वारा जनमानस के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर को डेम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क के चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं एनसीसी कैडेट्स ने विकसित भारत 2047, नागरिकों की भागीदारी तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को योजनाओं का लाभ लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान किशोरी रमण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन मुरलीधर शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाना चाहिए। प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी नुक्कड़ नाटक के दौरान आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर विश्वम्भर दयाल (KRIC) ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किशोरी रमण इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कॉलेज और किशोरी रमण स्नातकोत्तर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मेजर नूतन कुमार, लेफ्टिनेंट कैप्टन कौशिक, कुमारी मनीषा, राजकुमार तिवारी, विजय सिंह, अजय पाल सिंह, उमेश चंद्र सरस्वत, अमित अग्रवाल, संजय चोपड़ा, विनोद उपाध्याय, विवेक, नीरज, ओमिंद, तरुण धनगर, ऋषि, मोहित नरवर, चन्द्रेश, विशाल, अरविंद, देवेंद्र, चेतेंद्र, नितिन आदि उपस्थित रहे।
मथुरा। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। प्रदर्शन के दौरान अचानक आमने-सामने आए कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे और चप्पलों से मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता श्याम सुंदर शर्मा तथा पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं के समर्थक मौजूद थे। हालांकि, कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की वास्तविक वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मामले में किसी पक्ष की ओर से क्या शिकायत दी गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन की ओर से 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ होली गेट स्थित कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च और प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान हुई आपसी झड़प ने कांग्रेस के कार्यक्रम का माहौल जरूर बिगाड़ दिया और डीएम कार्यालय के बाहर हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
वृंदावन। श्रीनृत्यांजलि–वैश्विक भारतीय कला एवं संस्कृति केंद्र, दिल्ली द्वारा गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन, दिल्ली के सहयोग से ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन पं. दीनदयाल सभागार, वृंदावन में संपन्न हुआ। 2, 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनकारी एवं दृश्य कला महोत्सव एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश से 350 से अधिक कलाकारों, 366 प्रस्तुतियों, 50 से अधिक कला संस्थाओं और 6 विद्यालयों ने सहभागिता की। नृत्य, संगीत, वादन, अभिनय और दृश्य कला की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त श्री नीरज शर्मा, प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मिथलेश तोमर, भाजपा मथुरा के महासचिव श्री देवेश पाठक, श्री गिरीश मित्तल (दिल्ली) सहित प्रसिद्ध कलाकार पूजा शर्मा, रेखा समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अखिलेश पटेल, जुग्गराज बाग, सजल चौकसे और मृत्युंजय बस शामिल रहे। वहीं गुरु इप्शिता भट्टाचार्य, सोमनाथ दास, शिखा सोनी, ज्योति भोले, विशाखा श्रीवास्तव, तपन बेहेरा, आशिमा शर्मा, हेमलता रोहिला, निकेश मल्लिक, अमित पांडेय, तब्बू प्रवीण, सरस्वती जी, डॉ. पिंकी, विक्की और प्रियंका सहित अनेक गुरुओं एवं कला विशेषज्ञों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव की निदेशक डॉ. सुमिता दत्ता रॉय, गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप रॉय और पूरी आयोजन समिति ने तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए। डॉ. सुमिता दत्ता रॉय ने कहा कि ‘ब्रज रस’ केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, परंपरा और भारतीय विरासत को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य देश-विदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना और युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों, गुरुओं, निर्णायकों, कला संस्थाओं, विद्यालयों, अभिभावकों, कला प्रेमियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय ‘ब्रज रस–श्री कृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव सीजन-6’ ने भारतीय कला और संस्कृति की विविधता एवं समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करते हुए देश-विदेश के कलाकारों को एक साझा मंच पर जोड़ने का संदेश दिया।
मथुरा। थाना राया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:20 बजे रामपुर चौराहे से केशरगढ़ी जाने वाली सड़क पर शिवालय से करीब 30 कदम आगे पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ और जांच के दौरान उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रंजीत पुत्र रामचंद्र, निवासी खजूरी, थाना राया, मथुरा, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 85 CA 7351 है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना राया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। बरामदगी:हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर UP 85 CA 7351, इंजन नंबर HA11EDNHB46423 और चेसिस नंबर MVLHAW120NHB35705। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुरुद्ध सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार।
कोसीकलां। थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव बरके में युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शौकीन पुत्र जग्गू, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश और मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को गांव के जंगल में जमीन के अंदर शव दबे होने की जानकारी मिली। बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के जंगल में गहन जांच-पड़ताल करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
मथुरा। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संत श्री प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम की छवि को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर कथित रूप से खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आश्रम से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोढ़ी) की आकस्मिक एवं दुखद मृत्यु के मामले की पुलिस-प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है। संगठन ने जांच प्रक्रिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि घटना की वास्तविकता जांच के बाद सामने आएगी। वहीं संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इस घटना को लेकर संत प्रेमानंद जी महाराज एवं उनके आश्रम के संबंध में कथित रूप से भ्रामक, अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि ऐसा कथित तौर पर टीआरपी और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ज्ञापन में बिना किसी जांच रिपोर्ट या प्रमाण के संत एवं आश्रम के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर आपत्ति जताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आगरा मंडल अध्यक्ष रवि ठाकुर के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नोएडा। सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास पत्नी से विवाद के बाद 29 वर्षीय युवक के नाले में कूदने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे युवक का शव नाले से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रवि (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के जैनपुरा का रहने वाला था और वर्तमान में नोएडा के हरौला क्षेत्र में रह रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद रवि गुस्से में घर से निकला और सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर नाले में कूद गया। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को मिली। इसके बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तलाश शुरू की। नाले की गहराई और पानी के बहाव के चलते रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आईं। पुलिस और फायर सर्विस के साथ SDRF और NDRF की टीमों ने भी सर्च ऑपरेशन में मदद की। रातभर चले अभियान के बाद गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बचाव दल को रवि का शव नाले में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संघ के अनुसार 8 अक्टूबर से लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ने के साथ आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वरासत रिपोर्ट समेत विभिन्न ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान को लेवल-5/ग्रेड पे 2800 करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग शामिल है। संघ का दावा है कि इनमें से कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। इसके अलावा लेखपालों ने स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने, मोटरसाइकिल भत्ता ₹1500 प्रतिमाह करने, विशेष भत्ता बढ़ाने, कार्यालयी पटलों पर संबद्ध लेखपालों को मूल कार्यों में वापस भेजने तथा ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त कक्ष, कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित कर लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और राजस्व परिषद की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 17 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इससे तहसील स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों और आम जनता से जुड़े विभिन्न प्रमाणपत्रों एवं रिपोर्टों के काम प्रभावित हो सकते हैं। लेखपाल संघ ने शासन से मांगों का शीघ्र निस्तारण कर आवश्यक शासनादेश जारी करने की मांग की है।
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव सरुपा में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 14 दिन से लापता चल रहे 20 वर्षीय युवक का शव एक घर में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान सरुपा निवासी विमल पुत्र सोनवीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब छह बजे ग्रामीणों ने एक कुत्ते को नरमुंड लेकर जाते देखा। ग्रामीणों ने कुत्ते से नरमुंड छुड़ाया और आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान एक घर में विमल का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार विमल के लापता होने की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं परिजनों के अनुसार विमल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कोसीकलां। अग्रवाटिका कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा कोसीकलां के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा समारोह के पत्रक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे और समारोह के सभी आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने बताया कि 11 अक्टूबर को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को अग्रवाटिका में प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह का मुख्य आकर्षण 15 अक्टूबर 2026 को निकलने वाली भव्य श्री अग्रसेन शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा ग्यालाल स्मृति भवन से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए भरत मिलाप चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक बैंड, एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां और 18 राजकुमार शामिल होंगे। श्री अग्रसेन महाराज का डोला भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएगा। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जाविया ने नगरवासियों और अग्रबंधुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के साथ समाज की महिलाओं द्वारा भी विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना तथा नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना है। इस दौरान देशबंधु अग्रवाल, तरुण सेठ, मोहन अग्रवाल, कन्हैया लाल गोयल, डॉ. जगदीश, अजय अग्रवाल, मंत्री जग्गन गोयल, अजय गोयंका, ललित अग्रवाल एडवोकेट, भगवत बताशे वाले, पिंटू नेता, विवेक अग्रवाल शृंगारी, डॉ. नरेश मंगला, मनीष गर्ग, अमित गर्ग, गोविंद जाविया, महेश अग्रवाल, कल्पेश जैन सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अग्रबंधुओं ने श्री अग्रसेन जयंती समारोह के सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
मथुरा। श्री रामलीला सभा मथुरा के तत्वावधान में रामलीला का मंचन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित लीला मंच पर श्रीराम जन्म लीला, बधाई गायन एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। लीला के दौरान दिखाया गया कि चक्रवर्ती सम्राट अयोध्या नरेश राजा दशरथ ने कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के परामर्श पर पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ के फलस्वरूप महारानी कौशल्या के यहां भगवान श्रीराम, महारानी कैकेयी के यहां भरत तथा महारानी सुमित्रा के यहां लक्ष्मण और शत्रुघ्न का अवतरण हुआ। चारों राजकुमारों के जन्म से अयोध्या में खुशियों का माहौल छा गया। राजा दशरथ ने राजकोष से धन एवं उपहार बांटे। अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे और नृत्य करने लगे। राजमहल में ढाड़ी, ढाड़िन एवं भांडों द्वारा बधाई स्वरूप सामूहिक गायन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों भाइयों का नामकरण संस्कार कराया गया। इस अवसर पर लीला मंच पर मनभावन छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल स्वरूपों को छप्पन भोग अर्पित किए गए। आकर्षक ढंग से सजाए गए छप्पन भोग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। रामजन्म लीला एवं छप्पन भोग के दौरान श्री रामलीला सभा के नीति निदेशक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल, मूलचन्द गर्ग, प्रदीप सर्राफ पी.के., विजय सर्राफ किरोड़ी, शैलेश अग्रवाल सर्राफ, अजय मास्टर, पं. शशांक पाठक सहित रामलीला सभा के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान श्रीराम के जन्म की लीला के मंचन के दौरान पूरा लीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
वृंदावन। एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार तड़के अचानक बाराह घाट स्थित श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम पहुंचे। महाराज के अचानक आश्रम पहुंचने की खबर मिलते ही बाहर मौजूद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन पाकर भावविभोर होकर आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि गत 25 सितंबर को उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण के साकेतवास और स्वास्थ्य कारणों के चलते संत प्रेमानंद महाराज बीते महीने से यमुना पार एकांतवास में निवास कर रहे हैं। ऐसे में गुरुवार तड़के उनका आश्रम पहुंचना भक्तों के लिए खास पल रहा। महाराज ने आश्रम में कुछ समय बिताया और इस दौरान मौजूद भक्तों को दर्शन दिए। अचानक अपने सामने महाराज को देखकर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। भक्तों ने श्रद्धा और भाव के साथ उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। कुछ समय आश्रम में रुकने के बाद संत प्रेमानंद महाराज पुनः यमुना किनारे स्थित अपने एकांतवास स्थल के लिए रवाना हो गए। महाराज के दर्शन की खबर मिलते ही वृंदावन में उनके अनुयायियों के बीच यह चर्चा का विषय बन गई।
वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। देवरहा बाबा घाट पर यमुना में नहाने उतरा करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे की सूचना उस समय हुई जब घाट पर युवक के कपड़े और सामान पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई। गोताखोर गुलाब निषाद और उनकी टीम ने यमुना में काफी देर तक युवक की तलाश की। लगातार खोजबीन के बाद गुरुवार को युवक का शव यमुना किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यमुना में लगातार होने वाले ऐसे हादसों को देखते हुए घाटों पर स्नान के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। गहरे पानी में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना छाता पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद से परेशान एक दंपती के बीच समझौता कराया। थाना छाता क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर पारिवारिक विवाद की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया और उनकी समस्याओं एवं पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना। टीम ने विवाद के मूल कारणों को समझाते हुए दोनों को आपसी सम्मान, विश्वास और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य के महत्व के बारे में समझाया। सकारात्मक काउंसलिंग और लगातार प्रयासों के बाद दोनों पक्षों को अपनी-अपनी गलतियों का एहसास हुआ। इसके बाद पति-पत्नी ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आगे एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने का निर्णय लिया। दोनों की आपसी सहमति से थाने में सहमति पत्र (राजीनामा) तैयार कराया गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी अपने घर रवाना हुए। मिशन शक्ति टीम की इस मानवीय और त्वरित पहल की स्थानीय लोगों और परिवार के परिजनों ने सराहना की।
मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:07 बजे ग्राम भैरई स्थित आरोपी के घर से भोलू उर्फ उपेन्द्र पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम भैरई, थाना नौहझील, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद थाना नौहझील में मु0अ0सं0 315/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है। उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ थाना नौहझील में धारा 307, 323, 324, 427, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार और कांस्टेबल असद उल्ला खाँ शामिल रहे।
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर दीपक उर्फ दीपू पुत्र देवी सिंह, निवासी राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंद नगर, को 7 अक्टूबर 2026 की सुबह 6:45 बजे भरतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी आशीष पुत्र कर्मवीर सिंह, निवासी अवागढ़ फार्म, थाना गोविंद नगर, को दोपहर 1 बजे मालगोदाम रोड स्टेशन से पहले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही/बरामदगी के आधार पर थाना हाईवे में दर्ज मु0अ0सं0 970/2026 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दीपक उर्फ दीपू की उम्र 45 वर्ष और आशीष की उम्र 25 वर्ष है। दोनों के खिलाफ जमीन विवाद से संबंधित फायरिंग के मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, चौकी प्रभारी राधापुरम उपनिरीक्षक केशव कुमार वशिष्ठ, चौकी प्रभारी बालाजीपुरम उपनिरीक्षक अनुज तोमर सहित हेड कांस्टेबल रिषभ कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल मोहित शर्मा शामिल रहे।
धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत धौलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व दिए गए हैं। भरतपुर संभाग के सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की वैर पंचायत समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, धौलपुर जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया को गंगापुर विधानसभा क्षेत्र की वजीरपुर पंचायत समिति का प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति की घोषणा के बाद धौलपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुकेश सक्सेना और कमल पहाड़िया को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने के साथ ही भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए छात्रहित में परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने 5 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2026-27 में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। हालांकि, वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और उमस को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, मथुरा की ओर से विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की गई थी छात्रों के हित और उन्हें गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से अब अग्रिम आदेश तक विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में दोपहर 2 बजे तक उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। बीएसए की ओर से जारी आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक समेत सभी संबंधित अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही नए समय के अनुसार विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब मथुरा में परिषदीय विद्यालयों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक पढ़ाई होगी, जबकि शिक्षक दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में मौजूद रहेंगे।