बरसाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई गेस्ट हाउस से अवैध .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 13m Ago 122 Views


मथुरा। जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लाडो गेट के पास स्थित एक गेस्ट हाउस से एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र मोहनलाल (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी लाडो गेट के पास, बरसाना, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 22 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए गए।

इस मामले में थाना बरसाना पर मुकदमा संख्या 430/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव तोमर, हेड कांस्टेबल जुगेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद इमरान शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now