देव दीपावली पर दीपों से जगमगाएगी कान्हा की नगरी, यमुना के 25 घाटों पर होगा भव्य दीपोत्सव

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 8h Ago 157 Views


मथुरा में देव दीपावली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार कान्हा की नगरी में यमुना के 25 घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

देव दीपावली महोत्सव को लेकर घाटों पर विशेष साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और दीप प्रज्वलन की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं वार्ड नंबर 60 के पार्षद ने बताया कि इस बार देव दीपावली महोत्सव को और भी आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। घाटों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु इस भव्य दीपोत्सव का आनंद उठा सकें।

देव दीपावली के अवसर पर जब यमुना के 25 घाट दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे, तो कान्हा की नगरी का नजारा बेहद आकर्षक और मनमोहक दिखाई देगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now