WUF फाउंडेशन ने बदली स्कूल की तस्वीर, बच्चों को मिलीं बेहतर सुविधाएं...
- 6h ago
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चौकी विक्रम एन्क्लेव क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद चौक, विक्रम एन्क्लेव एस 1 पर स्थित 'स्काई गोल्ड जनरल स्टोर' (Sky gold general store) को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यह स्टोर भाजपा नेता और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश यादव का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेखौफ चोरों ने जनरल स्टोर से लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, चोर स्टोर में रखा 30 हजार रुपये का कैश भी अपने साथ समेट कर फरार हो गए। हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद दिखे हैं।
घटना के सामने आने के बाद स्टोर मालिक और भाजपा नेता मुकेश यादव ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चौकी विक्रम एन्क्लेव क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद चौक, विक्रम एन्क्लेव एस 1 पर स्थित 'स्काई गोल्ड जनरल स्टोर' (Sky gold general store) को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यह स्टोर भाजपा नेता और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश यादव का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेखौफ चोरों ने जनरल स्टोर से लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, चोर स्टोर में रखा 30 हजार रुपये का कैश भी अपने साथ समेट कर फरार हो गए। हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद दिखे हैं।घटना के सामने आने के बाद स्टोर मालिक और भाजपा नेता मुकेश यादव ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!