Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 21 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाजियाबाद: भाजपा नेता के स्टोर में लाखों की चोरी, 30 हजार कैश और सामान पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन इलाके से चोरी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चौकी विक्रम एन्क्लेव क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद चौक, विक्रम एन्क्लेव एस 1 पर स्थित 'स्काई गोल्ड जनरल स्टोर' (Sky gold general store) को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यह स्टोर भाजपा नेता और आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश यादव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेखौफ चोरों ने जनरल स्टोर से लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, चोर स्टोर में रखा 30 हजार रुपये का कैश भी अपने साथ समेट कर फरार हो गए। हालांकि, यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद दिखे हैं।

घटना के सामने आने के बाद स्टोर मालिक और भाजपा नेता मुकेश यादव ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Previous News

बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप और एंबुलेंस में भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Next News

आगरा: शादी में एंट्री गेट पर आतिशबाजी से लगी भीषण आग, मची भगदड़; देखें वायरल वीडियो