मथुरा के बरसाना मेले से लापता हुआ लखीमपुर खीरी का श्रद्धालु रामू, 11 दिन बाद...
- 6h ago
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। राधाकुंड क्षेत्र के कोन्हई रोड पर शुक्रवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम में आधुनिक मशीनों और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिम संचालक अमित कुमार गौड़ (खेलन गुरु) एवं चंद्रप्रकाश गौड़ ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर संचालकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिम में अनाथ बच्चों को निःशुल्क व्यायाम और फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आर्थिक अभाव के चलते कोई भी बच्चा बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास से वंचित न रहे।
संचालकों की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। लोगों ने इसे समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। जिम शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ फिटनेस का बेहतर अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में अशोक गोस्वामी, भोलानाथ दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। राधाकुंड क्षेत्र के कोन्हई रोड पर शुक्रवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम में आधुनिक मशीनों और व्यायाम की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में जिम संचालक अमित कुमार गौड़ (खेलन गुरु) एवं चंद्रप्रकाश गौड़ ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर संचालकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक सराहनीय घोषणा की। उन्होंने बताया कि जिम में अनाथ बच्चों को निःशुल्क व्यायाम और फिटनेस प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आर्थिक अभाव के चलते कोई भी बच्चा बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास से वंचित न रहे। संचालकों की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने जमकर सराहना की। लोगों ने इसे समाजसेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। जिम शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ फिटनेस का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में अशोक गोस्वामी, भोलानाथ दुबे सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!