मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर बड़ा हादसा! अड़ींग नहर के पास मजदूरों से भरा टेंपो खाई में पलटा, 9 घायल - 4 मथुरा रेफर

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 17h Ago 147 Views


मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अड़ींग नहर के समीप मजदूरों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में नौ महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया है।

मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मजदूरों से भरा एक टेंपो अड़ींग नहर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

बताया जा रहा है कि टेंपो में सवार सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और गोवर्धन क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह सभी मजदूर सामान के साथ टेंपो में सवार होकर मथुरा से गोवर्धन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अड़ींग नहर के पास चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से सभी नौ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now