रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
मथुरा के धर्मनगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन के केशवधाम चौकी क्षेत्र स्थित होटल श्री राधा निकुंज में छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, युवती 13 नवंबर 2026 को होटल में ठहरने आई थी और उसकी बुकिंग 16 नवंबर तक थी। 15 नवंबर को युवती के पिता ने होटल के रिसेप्शन पर फोन कर बेटी से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी। इसके बाद होटल कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे, जहां दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर युवती मृत अवस्था में मिली। होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में रायपुर निवासी आशीष ओझा नाम के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।
क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
मथुरा के धर्मनगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृंदावन के केशवधाम चौकी क्षेत्र स्थित होटल श्री राधा निकुंज में छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर वृंदावन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती 13 नवंबर 2026 को होटल में ठहरने आई थी और उसकी बुकिंग 16 नवंबर तक थी। 15 नवंबर को युवती के पिता ने होटल के रिसेप्शन पर फोन कर बेटी से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी। इसके बाद होटल कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे, जहां दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर युवती मृत अवस्था में मिली। होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में रायपुर निवासी आशीष ओझा नाम के युवक पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की सत्यता और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!