रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
मथुरा-वृंदावन की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन का अध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित यतेन्द्र मुकदम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सोमवार को होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भव्य आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकदम ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिलकर काम करना होगा।
आभार कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी एकजुटता का संदेश दिया गया। पंडित यतेन्द्र मुकदम ने सभी सहयोगियों से भविष्य में भी इसी प्रकार समर्थन और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
अब देखना होगा कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पंडित यतेन्द्र मुकदम मथुरा-वृंदावन में कांग्रेस संगठन को किस तरह मजबूत करते हैं।
मथुरा-वृंदावन की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन का अध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित यतेन्द्र मुकदम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सोमवार को होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भव्य आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेन्द्र मुकदम ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिलकर काम करना होगा। आभार कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी एकजुटता का संदेश दिया गया। पंडित यतेन्द्र मुकदम ने सभी सहयोगियों से भविष्य में भी इसी प्रकार समर्थन और सहयोग बनाए रखने की अपील की। अब देखना होगा कि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पंडित यतेन्द्र मुकदम मथुरा-वृंदावन में कांग्रेस संगठन को किस तरह मजबूत करते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!