रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 11h ago
मथुरा जनपद के कोसीकलां में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ओल्ड जीटी रोड स्थित अग्रसेन चौराहे के समीप चोरों ने मोबाइल और घड़ी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने गिरधारी वॉच एंड मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन सहित गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
दुकान स्वामी गिरधारी को घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोलते ही अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल फोन व नकदी गायब थी।
चोरी की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही चोरों ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
मथुरा जनपद के कोसीकलां में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ओल्ड जीटी रोड स्थित अग्रसेन चौराहे के समीप चोरों ने मोबाइल और घड़ी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती मोबाइल और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने गिरधारी वॉच एंड मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन सहित गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। दुकान स्वामी गिरधारी को घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर खोलते ही अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती मोबाइल फोन व नकदी गायब थी। चोरी की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही चोरों ने अपना आतंक दिखाना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!