वृंदावन में फर्जी रूट चार्ट लगाकर चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस ने वांछित चालक को...
- 9h ago
मथुरा के राया ब्लॉक स्थित गांव तिरवाया में स्वर्गीय पालेन्द्र सिंह पहलवान की स्मृति में 30वें विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की मौजूदगी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल ब्रज की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। आधुनिकता के इस दौर में इस परंपरा को बचाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।
वहीं एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन देने की, जिससे गांवों की प्रतिभाएं प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
इस आयोजन ने एक बार फिर ब्रज की मिट्टी में रची-बसी कुश्ती की परंपरा और ग्रामीण खेल संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।
मथुरा के राया ब्लॉक स्थित गांव तिरवाया में स्वर्गीय पालेन्द्र सिंह पहलवान की स्मृति में 30वें विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती दंगल ब्रज की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। आधुनिकता के इस दौर में इस परंपरा को बचाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। वहीं एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन देने की, जिससे गांवों की प्रतिभाएं प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। इस आयोजन ने एक बार फिर ब्रज की मिट्टी में रची-बसी कुश्ती की परंपरा और ग्रामीण खेल संस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!