वृंदावन में आयकर विभाग का छापा, गोपनीय जांच के बीच व्यापारी नेताओं की मौजूदगी पर उठे सवाल

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 15h Ago 109 Views


धर्मनगरी वृंदावन के सर्राफा बाजार में आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची हुई है। कार्रवाई के दूसरे दिन आयकर विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित आर.एस. ज्वैलर्स और नेहा ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर जांच जारी रखी। गिरीश सर्राफ और शरद सर्राफ से जुड़े इन प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों की टीम ने देर शाम तक पड़ताल की। बताया गया कि रात करीब 8 बजे तक विभाग की कार्रवाई चलती रही।

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा आयकर विभाग की गोपनीय जांच के दौरान कुछ व्यापारी नेताओं की प्रतिष्ठानों के अंदर मौजूदगी को लेकर हो रही है। आमतौर पर आयकर विभाग की ऐसी कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जांच के बीच व्यापारी नेता अंदर किस हैसियत से मौजूद थे और उन्हें वहां प्रवेश कैसे मिला?

रात करीब 8 बजे जांच पूरी करने के बाद जब आयकर विभाग के अधिकारी बाहर निकले तो उनसे कार्रवाई और व्यापारी नेताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल किए। हालांकि अधिकारियों ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर सर्राफा बाजार में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि विभाग की ओर से जांच के उद्देश्य, निष्कर्ष और अन्य पहलुओं को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now