Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 15 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में आयकर विभाग का छापा, गोपनीय जांच के बीच व्यापारी नेताओं की मौजूदगी पर उठे सवाल

धर्मनगरी वृंदावन के सर्राफा बाजार में आयकर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची हुई है। कार्रवाई के दूसरे दिन आयकर विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित आर.एस. ज्वैलर्स और नेहा ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर जांच जारी रखी। गिरीश सर्राफ और शरद सर्राफ से जुड़े इन प्रतिष्ठानों पर अधिकारियों की टीम ने देर शाम तक पड़ताल की। बताया गया कि रात करीब 8 बजे तक विभाग की कार्रवाई चलती रही।

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा आयकर विभाग की गोपनीय जांच के दौरान कुछ व्यापारी नेताओं की प्रतिष्ठानों के अंदर मौजूदगी को लेकर हो रही है। आमतौर पर आयकर विभाग की ऐसी कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जांच के बीच व्यापारी नेता अंदर किस हैसियत से मौजूद थे और उन्हें वहां प्रवेश कैसे मिला?

रात करीब 8 बजे जांच पूरी करने के बाद जब आयकर विभाग के अधिकारी बाहर निकले तो उनसे कार्रवाई और व्यापारी नेताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल किए। हालांकि अधिकारियों ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी।

फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर सर्राफा बाजार में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि विभाग की ओर से जांच के उद्देश्य, निष्कर्ष और अन्य पहलुओं को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Previous News

अलीगढ़ में शाही अंदाज में हुई संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई! CM योगी ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद, नेताओं का लगा जमावड़ा

Next News

अलीगढ़ में कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा के अपहरण से हड़कंप! क्वार्सी थाने में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी