बाल दिवस पर माउंट हिल एकेडमी में खास आयोजन, विद्यार्थियों को दिखाई गई रामायण फिल्म

  • 12h Ago 360 Views


मथुरा। बाल दिवस के अवसर पर माउंट हिल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अजय नगर, बलदेव रोड, मथुरा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने के उद्देश्य से रामायण फिल्म दिखाई गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, त्याग, मर्यादा और आदर्श चरित्र पर आधारित रामायण फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बच्चों को श्रीराम के जीवन से मिलने वाली महत्वपूर्ण शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों को समझाने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने इस विशेष आयोजन की सराहना की और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिसर में बाल दिवस को खास बनाने के लिए कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर उमंग, खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती छाया मित्तल, समाजसेविका श्रीमती नीतू गर्ग एवं समाजसेविका श्रीमती शिखा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य श्री अनिल यदुवंशी ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनमें अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आदर्श चरित्रों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके अच्छे गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराने का उद्देश्य उनमें मर्यादा, अनुशासन, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों को विकसित करने की प्रेरणा देना है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री कृष्णा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य श्री दीपेश कुमार, उपप्रधानाचार्य श्री देवेंद्र कुमार भारद्वाज, श्री शोभित गोयल, श्री मनोज पटेल एवं श्री मनीष शर्मा सहित विद्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और उमंगपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now