दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज! यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित, 12 जिलाध्यक्ष भी शामिल

  • 16h Ago 431 Views


उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में अनुशासनहीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस के कुल 68 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में 12 जिलाध्यक्ष और 3 प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, निलंबित किए गए पदाधिकारियों में 33 प्रदेश महासचिव और 18 प्रदेश सचिव के अलावा संयुक्त सचिव और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर भी शामिल हैं। प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी इस कार्रवाई की जद में आए हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में आयोजित रैली में अनुपस्थित रहने को अनुशासनहीनता मानते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने 68 पदाधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है।

इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि निलंबित पदाधिकारियों की ओर से इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now