राया के नगला हरी में आग का तांडव, दो बुर्जी समेत कृषि सामग्री जलकर राख...
- 4h ago
मथुरा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस त्योहार पर बड़ी संख्या में बहनें दूर-दराज के क्षेत्रों से अपने भाइयों के घर पहुंचती हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं।
भैया दूज के अवसर पर बुधवार को मथुरा डिपो और नया बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। त्योहार के चलते बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही, लेकिन रोडवेज विभाग की ओर से बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का भी प्रबंध किया गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी न हो।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नया बस स्टैंड इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि भैया दूज के पर्व को देखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि बहनें और अन्य यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
त्योहार के दौरान रोडवेज विभाग की व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आईं। यात्रियों की भीड़ के बीच बसों का संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए गए।
मथुरा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस त्योहार पर बड़ी संख्या में बहनें दूर-दराज के क्षेत्रों से अपने भाइयों के घर पहुंचती हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से पहले से ही विशेष तैयारियां की गई थीं। भैया दूज के अवसर पर बुधवार को मथुरा डिपो और नया बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। त्योहार के चलते बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही, लेकिन रोडवेज विभाग की ओर से बसों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का भी प्रबंध किया गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी न हो। इस संबंध में जानकारी देते हुए नया बस स्टैंड इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि भैया दूज के पर्व को देखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि बहनें और अन्य यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। त्योहार के दौरान रोडवेज विभाग की व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आईं। यात्रियों की भीड़ के बीच बसों का संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए गए।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!