घर में नहीं जेल में मनी भाई दूज अपनों से मिलने उमड़ी बहनों की भीड़

  • संवाददाता: पवन शर्मा
  • 7h Ago 102 Views


मथुरा जिला कारागार में भाई दूज का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। जहां घरों में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें और महिलाएं जिला कारागार पहुंचीं।

किसी के हाथ में तिलक की थाली थी तो किसी की आंखों में अपने भाई से मिलने की खुशी। जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते के प्यार को कम नहीं कर सकीं।

भाई दूज के अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशन में जेल प्रशासन की ओर से विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई। बहनों और माताओं की सुविधा के लिए जेल के बाहर टेंट लगाए गए। वहीं मुलाकात स्थल पर भी टेंट और कारपेट की व्यवस्था की गई।

बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा सकें, इसके लिए मुलाकात स्थल पर रोली और चावल की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान बहनों ने भाइयों की खुशहाली, अच्छे भविष्य और लंबी उम्र की कामना की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now