राया में दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 9h Ago 162 Views


मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा-हाथरस मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पीके कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय युवक देवकरण की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान देवकरण पुत्र ख्याली सिंह निवासी गांव विसावली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक देवकरण शाम करीब 7:30 बजे बिरहना जाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद पीके कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देवकरण की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन पुत्र हैं। पिता की असमय मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now