त्योहारों को लेकर मथुरा-वृंदावन में हाई अलर्ट बांके बिहारी से जन्मभूमि तक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 12h Ago 410 Views


मथुरा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मथुरा और वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ एलआईयू (LIU) और एंटी-सबोटाज चेक (Anti-Sabotage Check) टीमों ने भाग लिया। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मंदिर, बस स्टैंड और परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से जांच-पड़ताल की गई।

वहीं थाना वृंदावन क्षेत्र में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर और चारधाम छटीकरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसके अतिरिक्त BDDS (बम निरोधक दस्ता) टीम द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि, पुराना बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, द्वारकाधीश मंदिर, पोतरा कुंड, होली गेट और शाही ईदगाह मस्जिद सहित प्रमुख स्थलों को विधिवत चेक किया गया।

पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों और व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में जनपद के सभी चेक किए गए स्थानों पर स्थिति सामान्य है और शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now