मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जमुनापार पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1d Ago 134 Views


महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मथुरा के थाना जमुनापार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने, का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने और सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में बताकर छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए भी जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। पुलिस टीम ने बताया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों और शोहदों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें और आवश्यकता पड़ने पर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराएं।

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

वहीं, छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने बताया कि इस योजना के तहत UPSC, UPPSC, NEET, JEE, NDA और CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की सफलता में बाधा न बने।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now