वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, ठाकुर जी को अर्पित हुआ...
- 10h ago
वृंदावन में दीपावली की खुशियों के बीच देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि फ्लैट की दीवार ढह गई और खिड़की-दरवाजे टूटकर सड़क पर जा गिरे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
दरअसल, घटना वृंदावन में फोगला आश्रम के पीछे मोहन वाटिका के समीप स्थित योग माया धाम अपार्टमेंट की है। दीपावली की देर रात अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 101 में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लैट की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि खिड़की और दरवाजे टूटकर सड़क पर जा गिरे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लैट आहूजा नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिन्होंने इसे एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार युवकों को किराए पर दे रखा था। घटना के समय चारों युवक फ्लैट में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने और तेज धमाके के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दीपावली की रात हुए इस हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
वृंदावन में दीपावली की खुशियों के बीच देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अपार्टमेंट के फ्लैट में अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि फ्लैट की दीवार ढह गई और खिड़की-दरवाजे टूटकर सड़क पर जा गिरे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दरअसल, घटना वृंदावन में फोगला आश्रम के पीछे मोहन वाटिका के समीप स्थित योग माया धाम अपार्टमेंट की है। दीपावली की देर रात अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 101 में अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। फ्लैट की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि खिड़की और दरवाजे टूटकर सड़क पर जा गिरे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लैट आहूजा नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिन्होंने इसे एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार युवकों को किराए पर दे रखा था। घटना के समय चारों युवक फ्लैट में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने और तेज धमाके के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दीपावली की रात हुए इस हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!