वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम, ठाकुर जी को अर्पित हुआ...
- 10h ago
आगामी त्योहारों को देखते हुए धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस ने प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और पार्किंग स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी देखने को मिली। इस दौरान डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते और एलआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में 9 नवंबर को स्थानीय पुलिस, एलआईयू, एंटी-सैबोटाज चेक टीम और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के तहत श्री बांके बिहारी मंदिर, पार्किंग क्षेत्र, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की।
वहीं आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण पाई गई। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आगामी त्योहारों को देखते हुए धर्मनगरी मथुरा-वृंदावन में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस ने प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। विश्व प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और पार्किंग स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी देखने को मिली। इस दौरान डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते और एलआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में 9 नवंबर को स्थानीय पुलिस, एलआईयू, एंटी-सैबोटाज चेक टीम और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत श्री बांके बिहारी मंदिर, पार्किंग क्षेत्र, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। वहीं आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण पाई गई। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था आगे भी लगातार जारी रहेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!