दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 4h Ago 78 Views


मथुरा। जनपद के थाना फरह पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:50 बजे दीनदयालधाम चौराहे के पास दौलतपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम रहीमपुर, थाना फरह, जनपद मथुरा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा संख्या 384/2026 धारा 85 और 108 बीएनएस तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, चौकी प्रभारी दीनदयालधाम, कांस्टेबल तरुण कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now