थाना रिफाइनरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फर्जी पुलिस ID कार्ड के साथ 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 8h Ago 200 Views


मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे 48 वर्षीय सुरेश चन्द को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस के दो फर्जी पहचान पत्र, खाकी पुलिस कैप और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेश चन्द पुत्र टीकाराम निवासी धीमरपाड़ा, कस्बा फरह को 10 नवंबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे NH-19 पर वमुरी कट के पास पार्किंग से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से बरामद सामान:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 फर्जी ID कार्ड

  • 1 खाकी पुलिस कैप

  • 1 आधार कार्ड

  • 1 ड्राइविंग लाइसेंस

  • 1 फोटो पहचान पत्र

  • 1 मोबाइल फोन

  • 1 अर्टिगा कार (UP 85 CW 8742)

आरोपी थाना रिफाइनरी में दर्ज मुकदमा संख्या 371/2026 के तहत वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, उपनिरीक्षक कपिल नागर, उपनिरीक्षक वृकेश कुमार एवं कांस्टेबल क्षितिज कुमार।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now