यम द्वितीया पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट प्रशासन DM और SSP ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 8h Ago 82 Views


मथुरा में यम द्वितीया (भैया दूज) पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के बंगाली घाट सहित प्रमुख यमुना घाटों का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यम द्वितीया के पावन पर्व पर यमुना स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now