Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 11 Nov 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
घर में नहीं जेल में मनी भाई दूज अपनों से मिलने उमड़ी बहनों की भीड़

मथुरा जिला कारागार में भाई दूज का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। जहां घरों में बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए बड़ी संख्या में बहनें और महिलाएं जिला कारागार पहुंचीं।

किसी के हाथ में तिलक की थाली थी तो किसी की आंखों में अपने भाई से मिलने की खुशी। जेल की ऊंची दीवारें और सलाखें भी भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते के प्यार को कम नहीं कर सकीं।

भाई दूज के अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशन में जेल प्रशासन की ओर से विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई। बहनों और माताओं की सुविधा के लिए जेल के बाहर टेंट लगाए गए। वहीं मुलाकात स्थल पर भी टेंट और कारपेट की व्यवस्था की गई।

बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा सकें, इसके लिए मुलाकात स्थल पर रोली और चावल की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान बहनों ने भाइयों की खुशहाली, अच्छे भविष्य और लंबी उम्र की कामना की।

Previous News

थाना रिफाइनरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फर्जी पुलिस ID कार्ड के साथ 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Next News

रिफाइनरी पुलिस की कार्रवाई, 264 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार