मथुरा के राया में सुबह-सुबह सड़क हादसा, अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी, दो लोग घायल

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 3h Ago 67 Views


मथुरा। थाना राया क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। गांव सारस के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे संजय तोमर पुत्र विष्णु दत्त निवासी खेरिया मोड़, आगरा और पवन पुत्र मुरारी लाल निवासी नंदा की घड़ी, थाना राया स्विफ्ट कार से राया की ओर से सादाबाद रोड स्थित नंदा की घड़ी जा रहे थे।

इसी दौरान गांव सारस के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार गड्ढे में जा गिरी और उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now