त्योहारों को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट, SSP के निर्देश पर जिलेभर में पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 5h Ago 91 Views


मथुरा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग भी की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। पुलिसकर्मियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

मथुरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now