मथुरा के जावरा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी का भव्य रावण दहन मेला, 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 5h Ago 97 Views


मथुरा। मांट क्षेत्र के जावरा में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला महोत्सव–2026 के अंतर्गत भव्य रावण दहन मेले का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। बुधवार को आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए। रावण दहन के दौरान पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

मेले का मुख्य आकर्षण 45 फीट ऊंचा रावण का विशाल पुतला रहा। पुतले में करीब 260 धमाकों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, आतिशबाजी और धमाकों से पूरा मेला परिसर गूंज उठा। इस दौरान मौजूद लोगों ने भव्य आयोजन का आनंद लिया और रामलीला के कलाकारों के शानदार अभिनय की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र बिल्डिंग मैटेरियल जावरा, डायरेक्टर डॉ. भगवान सिंह, मैनेजर ज्ञान सिंह, व्यवस्थापक विनाम सिंह, वली बाबा, रामवीर सिंह, अवधेश चौधरी, नीरज कुमार उर्फ रउंआ, राजा मान सिंह, मानवेंद्र उर्फ छोटू, ओमवीर सिंह व्यास सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कमेटी पदाधिकारियों ने मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी राम राज्याभिषेक लीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now