मुंबई में बम धमाकों की धमकी से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन के बंगले से लेकर एयरपोर्ट तक को उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 2h Ago 61 Views


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। गुरुवार 12 नवंबर को एक ताजा धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले, मुंबई एयरपोर्ट और मेयर कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल सामने आने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। धमकी में बैंक, कोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं। साथ ही ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा', मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और गायक दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को लेकर धमकी भरे ईमेल सामने आ चुके हैं।

फिलहाल ताजा धमकी के संबंध में जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित स्थानों पर सतर्कता बरत रही हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now