मथुरा में गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वृंदावन पुलिस ने धर्मेन्द्र और अनिकेत को घर से दबोचा

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 2h Ago 91 Views


मथुरा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र और अनिकेत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, थाना वृंदावन में दर्ज मुकदमा संख्या 716/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत दोनों आरोपी वांछित थे। पुलिस टीम ने 11 नवंबर 2026 की रात को अलग-अलग समय पर उनके घरों से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र पुत्र राजपाल सिंह, निवासी आशापुरम कॉलोनी, मंडी चौराहा थाना हाईवे, उम्र करीब 21 वर्ष तथा अनिकेत पुत्र मोहन सिंह, निवासी इंद्रपुरी, गोवर्धन चौराहा थाना हाईवे, उम्र करीब 22 वर्ष शामिल हैं।

कई मुकदमों में नामजद हैं आरोपी

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी धर्मेन्द्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा लूट, आपराधिक गतिविधियों और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अनिकेत के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट, लूट से संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही गिरफ्तारी में भूमिका

इस कार्रवाई को थाना वृंदावन के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल सचिन और कांस्टेबल अनमोल शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना वृंदावन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now