इनकम टैक्स के मथुरा में ताबड़तोड़ छापे रहीसो के पैर कापे ...
- 10h ago
पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन मथुरा में अन्नकूट और महाप्रसाद के आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम बिरला मंदिर के समीप स्थित केशव वाटिका में ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज की छवि के सम्मुख भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
'अन्नदान महादान, नर सेवा नारायण सेवा' के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ठाकुर श्री केशव देव जी का फूल बंगला सजाया गया और अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही केशव भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय गीतों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
भजन गायक मनमोहन अग्रवाल ने 'बस एक बार आजा गिर्राज की शरण में' और मानिक जैन ने 'छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कन्हैया लाल सुपारी वाले, नारायण प्रसाद शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मोहन वर्मा, दिलीप पांडे, पंकज शर्मा, पी.पी. शर्मा, दिवाकर आचार्य, प्रदीप वर्मा, मोहित अग्रवाल और रोहित अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन मथुरा में अन्नकूट और महाप्रसाद के आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम बिरला मंदिर के समीप स्थित केशव वाटिका में ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज की छवि के सम्मुख भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। 'अन्नदान महादान, नर सेवा नारायण सेवा' के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ठाकुर श्री केशव देव जी का फूल बंगला सजाया गया और अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही केशव भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय गीतों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजन गायक मनमोहन अग्रवाल ने 'बस एक बार आजा गिर्राज की शरण में' और मानिक जैन ने 'छटा तेरी तीन लोक से न्यारी है, गोवर्धन महाराज' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सोहनलाल शर्मा एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल सुपारी वाले, नारायण प्रसाद शर्मा, दीपक शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मोहन वर्मा, दिलीप पांडे, पंकज शर्मा, पी.पी. शर्मा, दिवाकर आचार्य, प्रदीप वर्मा, मोहित अग्रवाल और रोहित अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!