10 दिन में 'रामायण' ने कमाए ₹1,228 करोड़! शाहरुख की 'जवान' और यश की 'KGF-2' का रिकॉर्ड तोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 15h Ago 207 Views


भारतीय सिनेमा में इन दिनों फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 10 दिनों में दुनियाभर में 1,228 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' और यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF-2' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि यश रावण और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के 10वें दिन यानी शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक:

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन – ₹1,228 करोड़
भारत में नेट कलेक्शन – ₹685.60 करोड़
भारत में ग्रॉस कलेक्शन – ₹819.50 करोड़
विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन – ₹408.50 करोड़
10वें दिन भारत में नेट कमाई – ₹72.90 करोड़

फिल्म ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में सातवां स्थान हासिल कर लिया है। दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

हालांकि फिल्म का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म को व्यावसायिक रूप से हिट साबित होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा।

अब सभी की नजरें फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर टिकी हैं। क्या 'रामायण' आगे चलकर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी?

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now