कोसीकलां में छठ महापर्व की धूम डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

  • संवाददाता: देवेश गौड़
  • 10h Ago 88 Views


मथुरा के कोसीकलां में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के गोमती कुंड सरोवर स्थित डोंगा लीला घाट पर रविवार को छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिली। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

घाट पर छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने कठिन निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी आयु की कामना की।

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।

छठ पूजा की खास बात यह है कि इस पर्व में आस्था, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक सहयोग का अनूठा संगम देखने को मिलता है। बिहार और पूर्वांचल से शुरू हुई इस लोक परंपरा की गूंज अब देश के कोने-कोने में सुनाई दे रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now