अलीगढ़ में शाही अंदाज में हुई संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई! CM योगी ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद, नेताओं का लगा जमावड़ा

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 15h Ago 155 Views


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के परिवार में खुशियों का माहौल देखने को मिला। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह बेहद भव्य और शाही अंदाज में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे और दोनों जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

अलीगढ़ के तालानगरी स्थित विशाल मैदान में आयोजित इस समारोह में संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई, जबकि उनके छोटे भाई सौरभ सिंह ने अंतरा त्यागी के साथ रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी की।

इस समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 100 बीघा क्षेत्र में विशाल पंडाल सजाया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश और देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरे, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में पहुंचकर दोनों जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से दोनों भाइयों का जीवन सुखमय और यशस्वी बने।

कार्यक्रम में सीएम योगी का हल्का-फुल्का अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह के दबाव में निमंत्रण पत्र छपवाकर सभी को दावत के लिए बुलाना पड़ा।

समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

अब कब होगी शादी?

सगाई के बाद संदीप सिंह और मेघना चौधरी का विवाह 26 नवंबर 2026 को दिल्ली में प्रस्तावित है। इसके बाद 27 नवंबर को भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

स्थान: तालानगरी, अलीगढ़
संदीप सिंह की मंगेतर: मेघना चौधरी
सौरभ सिंह की मंगेतर: अंतरा त्यागी
विवाह: 26 नवंबर 2026

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now