पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज से दो दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरा, बांकेबिहारी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के करेंगे दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 16h Ago 165 Views


मथुरा-वृंदावन में आज से पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय धार्मिक दौरा शुरू होने जा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार 16 नवंबर 2026 को अपनी पत्नी सविता कोविंद, परिवार के सदस्यों और निजी सचिव के साथ वृंदावन पहुंचेंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है और प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार दोपहर 12:30 बजे पूर्व राष्ट्रपति का सिग्नेचर होटल में आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे वे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचकर लंच एवं दर्शन करेंगे। शाम 7 बजे उनका श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वहीं, मंगलवार 17 नवंबर को पूर्व राष्ट्रपति सुबह फ्री आई एंड ईयर कैंप का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन करेंगे। इस दौरान आचार्य पुंडरीक गोस्वामी भी उनके साथ रहेंगे।

दौरे के दूसरे दिन दोपहर 3:30 बजे चौमुंहा स्थित कुमार स्वामी आश्रम में प्रवचन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद शाम को भजन संध्या एवं रात्रि भोज में शामिल होने के पश्चात पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। उनके भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now