वृंदावन में पुलिस का एक्शन, जादौन पार्किंग से पंजाब का युवक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

  • संवाददाता: दिलीप अग्रवाल
  • 17h Ago 360 Views


मथुरा के वृंदावन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वृंदावन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जादौन पार्किंग के अंदर से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

तस्वीरें वृंदावन की हैं, जहां थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जादौन पार्किंग के अंदर से आरोपी रामदास उर्फ काकू को पकड़ा गया। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है और वह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के ग्राम रत्तेवाल का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में मुकदमा संख्या 738/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में मथुरा जीआरपी थाने में चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, चौकी प्रभारी रमणरेती वीकेश तोमर, कांस्टेबल राकेश कुमार और अंकित शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now