पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन, विधि-विधान से किया पूजन

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 17h Ago 132 Views


भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरे पर धर्मनगरी पहुंचे। सोमवार को वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के बाद मंगलवार को उन्होंने परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना भी की।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनके पहुंचने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे रामनाथ कोविंद ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार भी भक्तिभाव में नजर आया।

ब्रजभूमि की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बीच पूर्व राष्ट्रपति का यह दौरा विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने वृंदावन में भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे।

धर्म और आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए आध्यात्मिक शांति और ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now