वृंदावन पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, मलूक पीठ में आचार्य राजेंद्र दास महाराज से लिया आशीर्वाद

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 13h Ago 132 Views


धर्मनगरी वृंदावन में गुरुवार को योग गुरु बाबा रामदेव का आगमन हुआ। धार्मिक प्रवास पर पहुंचे बाबा रामदेव का हेलीकॉप्टर पवनहंस स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां श्रद्धालुओं और आश्रम के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा रामदेव कार से वंशीवट स्थित श्री मलूक पीठ आश्रम पहुंचे।

यहां उन्होंने पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास जी महाराज से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों संतों के बीच सनातन धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने श्री मलूकदास जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।

बाबा रामदेव के वृंदावन आगमन को लेकर संत समाज और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now