2027 चुनाव की तैयारी तेज आगरा पहुंचे वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, EVM जागरूकता केंद्र का किया निरीक्षण

  • 11h Ago 212 Views


उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग दो दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे।

उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड में बनाए गए ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आगरा मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

चुनाव आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए ईवीएम डेमोन्स्ट्रेशन मोबाइल वैन भी चलाई जाएंगी। ये वैन अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को ईवीएम के इस्तेमाल और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now