मिशन शक्ति-6.0 की टीम बनी मददगार, मांट में बिछड़ी 4 साल की मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 11h Ago 327 Views


मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में पुलिस की मिशन शक्ति-6.0 और एंटी रोमियो टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए परिवार से बिछड़ी 4 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस मानवीय पहल की परिजनों ने जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को करीब दोपहर 3:30 बजे एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम वृंदावन तिराहे पर भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक छोटी बच्ची रोती हुई मिली। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से बच्ची के संबंध में जानकारी की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका।

इसके बाद पुलिस टीम बच्ची को थाना मांट लेकर पहुंची और उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित किए। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के परिजनों को उसके थाना मांट में होने की जानकारी मिली। परिजन थाने पहुंचे और बच्ची को पहचान लिया।

आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को उसकी दादी, निवासी मांट मूला, थाना मांट के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने मांट पुलिस की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम का आभार जताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now