देवउठनी एकादशी पर इनरव्हील क्लब ऑफ मथुरा ने किया फल वितरण, बच्चों एवं यात्रियों को दिया सेवा का संदेश

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 8h Ago 105 Views


मथुरा। कार्तिक मास की पावन देवउठनी एकादशी के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ मथुरा द्वारा स्टेशन रोड स्थित श्री सीताराम मंदिर के इनरव्हील प्याऊ पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सेवा गतिविधि के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास आने वाले बच्चों और यात्रियों को फल एवं कैम्पा पेय वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व की आध्यात्मिक भावना को सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर क्लब की सदस्याएँ मीनाक्षी जी, लता गोयल जी, नीलम अग्रवाल जी, नीलम गोयल जी एवं रश्मि भार्गव जी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

क्लब अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं आमजन के बीच छोटे-छोटे सेवा प्रयास भी खुशियाँ बाँटने और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं।

क्लब सचिव शिप्रा राठी ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इनरव्हील क्लब सदैव सेवा, सद्भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now