गोवर्धन में बजरंगबली की प्रतिमा का अनोखा रहस्य, साल में एक बार काली होकर बदल...
- 12h ago
मथुरा में अक्षय नवमी के पावन अवसर पर ब्रजमंडल में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पंचकोसीय परिक्रमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा ब्रजमंडल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।
इस दौरान परिक्रमार्थियों की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को डैंपियर नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंद परिक्रमार्थियों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इसके साथ ही लंबी दूरी की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेठा और पानी का प्रसाद भी वितरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्य की परिक्रमार्थियों ने सराहना की।
कार्यक्रम के संबंध में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्षय नवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रज की परिक्रमा करने पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं।
इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश दिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता, दवाइयां, पेठा और पानी उपलब्ध कराकर सेवा भाव की मिसाल पेश की गई।
मथुरा में अक्षय नवमी के पावन अवसर पर ब्रजमंडल में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पंचकोसीय परिक्रमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा लगाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा ब्रजमंडल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। इस दौरान परिक्रमार्थियों की सेवा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बुधवार को डैंपियर नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के समीप विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरतमंद परिक्रमार्थियों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही लंबी दूरी की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेठा और पानी का प्रसाद भी वितरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्य की परिक्रमार्थियों ने सराहना की। कार्यक्रम के संबंध में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अक्षय नवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रज की परिक्रमा करने पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश दिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता, दवाइयां, पेठा और पानी उपलब्ध कराकर सेवा भाव की मिसाल पेश की गई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!