मथुरा में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई चेकिंग

  • 15h Ago 104 Views


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की।

पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पैदल गश्त का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी जारी रखने की बात कही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now